{"_id":"5cd312babdec2207226e9e87","slug":"ramjaan-me-bijli-aur-paani-ki-vyavasta-durust-rakhe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में बिजली और पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में बिजली और पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 08 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
Link Copied
रजमान माह शुरू होने पर कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली, पानी, सफाई और मच्छरों के प्रकोप से बचाव को दवा का छिड़काव कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि रमजान माह शुरू हो गया है। इसके लिए सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा। जहां कहीं भी कोई समस्या है, उसका समय रहते समाधान किया जाए। मौलाना शौकीन ने कहा कि रजमान के महीनों में पानी और बिजली के साथ साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि रोजेदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सहरी और इफ्तार के समय बिजली दी जाए और जुमे के दिन दोपहर के समय मस्जिदों के आसपास पुलिस सुरक्षा और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी स्थानों पर बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गली, मोहल्लों और मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को रात्रि में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए । एसपी अजय कुमार ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में खरीदारी करने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। बैठक में एडीएम आनंद कुमार शुक्ल, सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, एसडीएम सदर सुरजीत कुमार, एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार, सीओ कैराना राजेश तिवारी, सीओ थानाभवन, तहसीलदार प्रीति सिंह और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।