फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ram Katha removes sins: Vijay Kaushal

श्री राम कथा मन, कर्म और वाणी के सभी पापों को दूर करती है- विजय कौशल

Sat, 12 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ram Katha removes sins: Vijay Kaushal
शामली में श्री राम कथा में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्री राम की पावन कथा मन, कर्म और वाणी सभी पापों को दूर करती है। जो मनुष्य छल कपट त्याग करके कथा सुनते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। राम कथा मनुष्य के मन के सभी विकारों काम, क्रोध, लोभ, वासना, पाप, व्यसन आदि को दूर करती है।
विज्ञापन

शनिवार को कैराना रोड स्थित जेजे फार्म हाउस में नौ दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ करते हुए संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि राम कथा मन के मैल को धोने का साबुन है, जो हमारी वाणी, मन तथा अंत:करण को पवित्र करती है। रामकथा के मुख्य सूत्रधार पवन पुत्र हनुमान जी हैं। जहां-जहां भी रामकथा होती है हनुमान जी वहां उपस्थित हो जाते है। राम कथा सुनने का सौभाग्य उसी को प्राप्त होता है, जिस पर भगवान की विशेष कृपा होती है। बिना भगवत कथा के भगवान का दर्शन साधारण मनुष्य को संभव नहीं है। महाराज श्री ने कहा कि भगवान की कथा मनुष्य के मन में भगवान के दर्शन और उन्हें प्राप्त करने की लालसा पैदा करती है। कथा ही भगवान से मिलने का रास्ता भी बताती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार भगवान शिव सहज शांत स्वभाव में कैलाश पर्वत पर विराजमान थे। इसी समय जगतमाता पार्वती ने कहा कि हे नाथ मैं आपके श्री मुख से सकल लोक हितकारी प्रभु श्री राम की कथा सुनना चाहती हूं। पार्वती जी ने भोलेनाथ से कहा कि हे स्वामी आज मेरे मन में आए संशय को दूर करने की कृपा करे कि अनंत कोटी ब्रह्मांड के नायक परम ब्रह्म को राम के रूप में क्यों जन्म लेना पड़ा। भोलेनाथ ने प्रभु श्री राम की पावन कथा सुनाते हुए कहा कि निर्गुण और सगुण में कोई भेद नहीं है, भक्त जिस रूप में भगवान के दर्शन करना चाहता है, भगवान वैसा ही रूप धारण कर लेते है। इससे पूर्व श्री राम कथा के मुख्य संयोजक पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज का शामली में आगमन पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में शामली की चेयरमैन अंजना बंसल, आज की कथा के मुख्य यजमान अखिल बंसल व सारिका बंसल, राजीव मलिक प्रदीप पुंडीर, दीपक संगल, रोबिन गर्ग, रजनीश गोयल, मुकेश गोयल, चरत बंसल, सपन मित्तल आदि का विशेष योगदान रहा। कथा में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सेवानिवृत्त आईजी पुलिस विजय गर्ग, एसपी अजय कुमार, श्रीनिवास गोयल, सुरेंद्र मित्तल एडवोकेट कैराना, सलेकचन्द संगल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed