फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rally taken out and made aware about cleanliness

रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out and made aware about cleanliness
शामली। स्वच्छता अभियान के तहत वीवी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड ने रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग के नुकसान के बारे में बताकर स्वच्छता के प्रति जागरुक जागरुक किया। एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर दुकानों के बाहर पॉलिथीन को साफ किया।
विज्ञापन

शनिवार को वीवीइंटर कालेज के एनसीसी एवं स्काउट गाइड के लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार व द्वितीय आफिसर डा. विजय कुमार, स्काउट गाइड के प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वीवी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड की रैली को प्रधानाचार्य एसके आर्य, चीफ प्रोक्टर डा. मनोज शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अग्रसेन पार्क, सुभाष चौक, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक से होते हुए वीवी इंटरकालेज में समाप्त हुई। कैडेट्स ने पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का आह्वान किया। उन्होंने झाडू और डस्टबिन लेकर दुकानों के बाहर पॉलिथीन को साफ किया।
विज्ञापन

68 बच्चों को जर्सी व जूते वितरित
शामली। बुढाना रोड स्थित श्री दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में 68 बच्चों को जर्सी व जूते वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार संगल, अध्यक्ष श्रवण कुमार संगल, संजीव कुमार संगल, प्रधानाचार्य कुलदीप वशिष्ठ, उद्यमी अंकित गोयल, अनुराग जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed