फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   raksha bandhan par khoob khai mithayi

रक्षाबंधन पर एक करोड़ की मिठाई खा गए लोग

Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan par khoob khai mithayi
रक्षा बंधन पर खूब खाई मिठाई। - फोटो : रक्षा बंधन पर खूब खाई मिठाई।
शामली। रक्षाबंधन पर जिले के लोग करीब एक करोड़ रुपये की मिठाई खा गए। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मौके पर शहर के दिल्ली बस अड्डा, विजय चौक, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड, नाला पटरी, वर्मा मार्केट, बड़ा बाजार, धीमानपुरा रोड, रेलवे रोड, मिल रोड, गुरुद्वारा तिराहा, माजरा रोड पर मिठाइयों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


छोटी दुकान से लेकर बड़ी दुकान तक रसगुल्ले, बालूशाही, काजू बरफी, लौकी की लॉज, पेठे की मिठाई, मावा-दूध का घेवर, गुंजिया, चंद्रकला, बेसन के लड्डू, पंचमेवा मिठाइयां, मंगू की दाल की लॉज की खूब बिक्री हुई। लोगों ने 180 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो की मिठाई खरीदी। 
विज्ञापन


बुढ़ाना रोड नितिन गोयल, नाला पटरी हंसराज और बड़ा बाजार स्थित मिठाई विक्रेता मनोज मित्तल ने बताया कि प्रत्येक छोटी मिठाई की दुकान की दस हजार से 25 हजार और बड़ी दुकानों पर पचास हजार रुपये की आमदनी हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि रक्षा बंधन पर शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन, झिंझाना, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, ऊन, बनत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed