{"_id":"6a57e21eccb68dcc9a0abc6b","slug":"rain-brought-relief-during-the-night-but-the-daytime-sun-and-humidity-made-life-miserable-shamli-news-c-26-1-smrt1048-169693-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रात में हुई बारिश से मिली राहत, दिन में निकली धूप व उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रात में हुई बारिश से मिली राहत, दिन में निकली धूप व उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बचाव के लिए सिर पर चादर ओढकर जाते किसान इंटर कॉलेज के छात्र। संवाद
अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में रात को हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल सकी। लोग दिनभर पसीने की चिपचिपाहट वाली उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव न होने से अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा
जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोगाें को जूझना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। दो बार रुक-रुककर बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। बुधवार सुबह फिर सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर में तेज धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। घर से बाहर निकलने पर लोग सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए। दोपहर में गर्मी के कारण लोगों की आवाजाही कम होने से सड़कों व बाजार सूने पड़े रहे। शाम पांच बजे के बाद लोग घर से बाहर निकलने, जिससे बाजारों में चहल-पहल बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह हल्के बादल छाने और दोपहर में तेज धूप निकलने के आसार है। 17 व 18 जुलाई को बिजली, गरज, आंधी और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।