{"_id":"5da366d98ebc3e013a3e4eef","slug":"railway-took-the-block-passengers-were-worried-shamli-news-mrt448342833","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने लिया साढ़े पांच घंटे का ब्लाक, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने लिया साढ़े पांच घंटे का ब्लाक, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
शामली में सुनसान पड़ा रेलवे स्टेशन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली-कांधला और बागपत-बड़ौत के बीच अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने रविवार को करीब साढ़े पांच घंटे के मेगा ब्लाक लिया। इस कारण दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग की चार ट्रेनें स्थगित करनी पड़ी। इससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर शामली- कांधला के बीच गेट नंबर 80, बागपत-खेकड़ा के बीच गेट नंबर 22 और लोनी- शाहदरा के पास रेलवे गेट नंबर छह पर अंडरपास निर्माण चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने रविवार को साढ़े पांच के मेगा ब्लाक घोषित किया था। रविवार को शामली-कांधला के गेट 80 के लिए ब्लाक सुबह 9.40 बजे शुरू हुआ। खेकड़ा-बागपत के बीच गेट नंबर 22 का दूसरा ब्लाक सुबह 9.45 बजे शुरू हुआ। इसके बाद दोनों स्थानों पर अंडरपास निर्माण कार्य तेजी चला।
शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस निकल जाने के बाद यह ब्लाक शुरू हुआ। इससे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। ब्लाक के बाद शामली से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। मेगा ब्लाक के दौरान चार ट्रेनें स्थगित रहने से यात्री परेशान रहे। ट्रेनें न मिलने से सवारियां रोडवेज बसों के माध्यम से सहारनपुर-दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
समय पर खत्म हुआ
शामली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि साढ़े पांच घंटे के मेगा ब्लाक के दौरान चार सवारी ट्रेनें स्थगित रही है। उन्होंने बताया कि गेट नंबर 80 का ब्लाक अपराह्न 3.10 और गेट नंबर 22 पर अपराह्न 3.15 बजे खत्म हुआ। उन्होंने बताया कि इस माह के दो मेगा ब्लाक निर्धारित किए गए थे।
मेगा ब्लाक से बीस प्रतिशत रोडवेज बसों को फायदा
शामली। रविवार को शामली-बागपत, गाजियाबाद जिले में रेलवे का मेगा ब्लाक होनेेेेे के कारण यूपी रोडवेज बसों को अच्छा खासा लाभ मिला है। शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि ब्लाक से पंद्रह से लेकर बीस प्रतिशत यूपी रोडवेज को लाभ मिला है। शामली रोडवेज डिपो को प्रतिदिन 22 रोडवेज बसो से 250 लाख रुपये की आय होती है। मेगा ब्लाक से तीन लाख की आय पहुंचने की संभावना है।
मेगा ब्लाक से स्थगित ट्रेन
1- 54 475 दिल्ली- हरिद्वार पैसेंजर
2- 54476 दिल्ली- हरिद्वार पेसेंजर
3- 74021 दिल्ली- शामली पैसेंजर
4- 74025, 74026 दिल्ली-शामली पैसेंजर