{"_id":"57264f5c4f1c1b7f2b5cd481","slug":"rail-traffic-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाधित रहा रेल यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 02 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
rail
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चल रहे अंडरपास निर्माण के चलते रेल यातायात बाधित रहा। तीन ट्रेनें रद्द की गईं, जबकि कई ट्रेनें विलंब से चलीं। लंबी दूरी वाले यात्री स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करते रहे, लेकिन नजदीक जाने वाले लोगों ने बसों का सहारा लिया।
रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर चल रहे अंडरपास निर्माण के कारण साढ़े पांच घंटे का ब्लॉक रहा। शामली से कांधला के बीच फाटक नंबर 83 सी पर खंदरावली और थानाभवन से नानौता के बीच 110 सी फाटक पर अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ। इस दौरान हरिद्वार से चलकर शामली के रास्ते दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द रही।
वहीं दिल्ली से चलकर शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन 74025 और पैसेंजर ट्रेन 74026 भी रद्द रही। इसके अलावा दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली 54445 पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से 90 मिनट विलंब से चली। जबकि सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को कांधला रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे के अधिकारियों ने नोटिस बोर्ड पर ट्रेन के रद्द होने की सूचना चस्पा कर दी थी।