{"_id":"685c461cf30783eb52041fa9","slug":"qayam-mehndi-spoke-to-his-family-via-whatsapp-call-shamli-news-c-26-1-sal1001-144491-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कायम मेहंदी ने परिजनों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए बात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कायम मेहंदी ने परिजनों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए बात की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। इस्राइल ईरान युद्ध के बीच ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंसे कैराना निवासी कायम मेहंदी ने युद्ध विराम होने पर दूसरे दिन भी अपने परिजनों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए बात की। बेटे के सकुशल होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
6 मई को मोहल्ला सिदरयान निवासी कायम मेहंदी मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए एजेंट के माध्यम से दुबई गया था। वहां से 8 दिन बाद पानी के जहाज से कायम मेहंदी और उसका साथी ईरान के अब्बास बंदरगाह पर पहुंचे थे। इसी बीच इस्राइल और ईरान का युद्ध छिड़ने के कारण ईरान में हवाई यातायात और पानी के जहाज का आवागमन बंद कर दिया गया था। ईरान की आर्मी ने कायम मेहंदी और उसके साथी को बंदरगाह के पास ही एक कमरे में भेज दिया था तथा बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ईरान में युद्ध की खबर के बीच कायम मेहंदी के पिता वसी हैदर साकी और अन्य परिजनों ने कायम मेहंदी से संपर्क का प्रयास किया था ,लेकिन लगातार 6 दिन तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता होने लगी थी। परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क करके अपने बेटे को सकुशल ईरान से वापस लाने को कहा था। व
विज्ञापन
हीं युद्ध विराम होने पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे पहली बार ईरान से कायम मेहंदी की व्हाट्सएप कॉल आई थी। कायम मेहंदी के पिता ने बताया कि युद्ध विराम के चलते ईरान में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है। बुधवार सुबह भी तीन बार कायम मेहंदी से व्हाट्सएप कॉल पर बात हुई। उन्होंने अपने बेटे को जल्दी भारत वापस आने को कहा ,लेकिन बेटे ने बताया कि उनका एजेंट बहुत अच्छा है।
एजेंट कह रहा है की पानी के जहाज से वापस दुबई चलो। कुछ दिन दुबई में ठहरने के बाद अगर ईरान के हालात सुधरते हैं तो वापस ईरान आकर मर्चेंट नेवी में नौकरी कर लेना। उनका बेटा और उसका साथी फिलहाल ईरान में सुरक्षित हैं तथा किसी बात की कोई परेशानी नहीं हो रही है।