{"_id":"6499deb1fbfabc8cef0d6e04","slug":"pwd-filling-potholes-of-nhai-road-shamli-news-c-26-1-smrt1047-4866-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एनएचएआई की सड़क के पीडब्ल्यूडी भरवा रहा गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एनएचएआई की सड़क के पीडब्ल्यूडी भरवा रहा गड्ढे
विज्ञापन
शामली कैराना ट्रटी सडक पर रोडे भरने का कार्य करते कर्मचारी
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फाेटो समाचार
शामली। शहर के बीच से होकर गुजर रहे पानीपत-खटीमा हाईवे के 10 किमी लंबे हिस्से का पीडब्ल्यूडी ने एनएचएआई से हस्तांतरित होने के बाद कराया। अब इसी सड़क के तीन किमी लंबे हिस्से की हस्तांतरित हुए बिना विभाग मरम्मत करा रहा है। यह सड़क एनएचएआई के अधीन है, लेकिन डीएम के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभाग की ओर से गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में प्रशासन जोरशोर से जुटा है। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई को सभी सड़कों को कांवड़ यात्रा से पूर्व गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। शहर की सीमा से होकर गुजर रहे पानीपत-खटीमा हाईवे का 10 किमी लंबा हिस्सा कुछ माह पूर्व एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया था। जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी ने 4.58 की लागत से करा दिया था। जबकि तीन किमी लंबा हिस्सा अभी भी एनएचएआई के अधीन है। इसकी हालत भी काफी जर्जर है। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
इस मार्ग से लाखों की संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं। हाईवे का यह हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र से होकर भी गुजर रहा है। आम लोगों के साथ ही उद्यमी भी इसके निर्माण की मांग काफी समय से उठा रहे थे। उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने सड़क गड्ढा मुक्त कराने का आश्वासन दिया था। डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण के लिए 1.28 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था। लेकिन अभी तक सड़क का यह हिस्सा पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित नहीं हुआ है। फिर भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त रिशी ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे का तीन किमी लंबा हिस्सा खस्ताहाल में है। यह कांवड़ यात्रा मार्ग है। हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगौत्री से हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के लाखों कांवड़िए इस मार्ग से गुजरते है। डीएम के निर्देश पर तीन किमी पानीपत खटीमा हाइवे के औद्योगिक क्षेत्र के सड़क के गड्ढे भरने शुरू कर दिए है।