{"_id":"5edd2b288ebc3e907149cae6","slug":"put-on-a-mask-and-offer-prayers-by-creating-social-distance-shamli-news-mrt485348454","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस बनाकर नमाज अदा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस बनाकर नमाज अदा करें
विज्ञापन
शामली। शहर के बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने नमाजियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन-प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की।
मौलाना शौकीन ने कहा कि मस्जिद में एक वक्त में पांच लोगों से ज्यादा नमाज अदा न करें। नमाज अदा करने वाले मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। घर पर ही वुजू करके आएं और नमाज से पहले और बाद की सुन्नतें और निफिल घर ही अदा करें। 10 साल से कम उम्र और 60 साल से ज्यादा के बुजुर्ग के अलावा बीमार व्यक्ति घर पर ही रहकर नमाज अदा करें। रास्ते में मिलने वालों से केवल सलाम करें, न हाथ मिलाएं और न गले मिलें। नमाज पढ़ने के लिए घर से दरी आदि लाएं। कमेटी के जिम्मेदार लोग मस्जिद के गेट पर हाथ धोने के लिए वाश बेसन, सैनिटाइजर, साबुन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करें। सुबह की नमाज से पहले मस्जिद परिसर की धुलाई करें और इसके बाद होने वाली नमाज से पहले साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
गुरुद्वारा में एक-एक संगत की एंट्री होगी
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह और सचिव सरदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की गाइड लाइन है कि धर्मस्थल में एक वक्त पांच से ज्यादा लोग नहीं होंगे। उन्होंने व्यवस्था की है कि गुरुद्वारा में गेट पर सेवादारों की व्यवस्था रहेगी। सैनिटाइज कराने के बाद एक-एक संगत को अंदर भेजा जाएगा और मत्था टेकने के बाद वे वहां नहीं रुकेंगे। सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन किया जाएगा।