{"_id":"62659ab687acfd40186fc76b","slug":"purse-and-mobile-recovered-on-the-spot-of-the-constable-who-killed-father-son-shamli-news-mrt5858932155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र के हत्यारोपी सिपाही की निशानदेही पर पर्स व मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र के हत्यारोपी सिपाही की निशानदेही पर पर्स व मोबाइल बरामद
विज्ञापन
कांधला (शामली) । पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पिता-पुत्र के मोबाइल व उनका पर्स बरामद किया।
पुलिस ने गांव सल्फा के जंगल में पिता पुत्र गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिपाही विक्रांत को आठ घंटे की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी सिपाही विक्रांत से पूछताछ कर आरोपी की निशानदेही पर उसके आवास से मृतक भूपेंद्र व उसके पुत्र अर्जुन के मोबाइल फोन बरामद करने के साथ साथ भूपेंद्र का पर्स भी बरामद किया है।
बता दें कि 6 अप्रैल की देर शाम नौकरी लगवाने के नाम पर लिए गए पैसे न लौटाए जाने के कारण हुए विवाद में गांव सल्फा के जंगल में गांव मखमूलपुर निवासी सिपाही विक्रांत ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिनकी पहचान न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा मेरठ निवासी भूपेंद्र व उसके पुत्र अर्जुन के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने सिपाही विक्रांत व उसके भाई अर्जुन, पिता विरेंद्र और साथी मोनू को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
बाद में आरोपी युवकों को आश्रय देने व सबूत मिटाने में सहयोग करने में प्रदीप व सुनील निवासी ग्राम नंगलाबडी थाना खेकड़ा जनपद बागपत को जेल भेजा था। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर दोनों मृतक पिता पुत्र के दो मोबाइल व पर्स बरामद करने के बाद आरोपी को वापस जेल भेज दिया गया है।