फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public hearing of 12 villages including Shamli will be held on June 14 and 15.

Shamli News: शामली समेत 12 गांवों की जनसुनवाई 14 और 15 जून को होगी

Tue, 11 Jun 2024 04:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Public hearing of 12 villages including Shamli will be held on June 14 and 15.
शामली। अमृत भारत योजना के तहत शामली महायोजना 2031 पर शामली समेत 12 गांवों की आपत्तियों और सुझावों पर शासन द्वारा गठित समिति की ओर से जनसुनवाई आगामी 14 और 15 जून को सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगी। सुनवाई मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सभागार प्रथम तल में होगी।
विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत जीआईएस आधारित शामली महायोजना 2031 पर पूर्व में आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। अब प्राधिकरण के अधिकारियों के पास आई आपत्ति और सुझाव के आधार पर गठित टीम की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सभागार में आगामी 14 और 15 जून को सुनवाई होगी। पहले दिन 14 जून को सुबह 11 से लेकर दोपहर एक बजे तक शामली शहर की 319 शिकायतों पर जनसुनवाई होगी। 15 जून को दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक शामली बाईपास, मुंडेट कलां, खेड़ी करमू, टिटौली, बधेव, गोहरनी, आदि गांव के लोगों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन




प्राधिकरण के सहायक अभियंता भरतपाल ने बताया कि सुनवाई की जानकारी ग्रामीणों को भी दी जा रही है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि शामली महायोजना 2031 की बाबत प्राप्त आपत्तियों, सुझावों की जनसुनवाई की सूचना पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज दी गई है। प्राधिकरण कार्यालय में 14 और 15 जून को उपस्थित होकर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। सुनवाई के दौरान पहचानपत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट अवश्य साथ लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed