फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protesting the mandate and demand for cancellation

-शासनादेश का विरोध करते हुए निरस्त करने की मांग जिले के ब्लाक प्रमुखो एंव प्रतिनधियो ने दिया डीएम को ज्ञापन

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protesting the mandate and demand for cancellation
शामली। शुक्रवार को कांधला के ब्लाक प्रमुख हरविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लाकों के प्रमुख और उनके प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अवगत कराया कि गत 18 जून 2020 को प्रमुख सचिव पंचायती राज अनुभाग तीन द्वारा जारी किए गए शासनादेश का विरोध करते हुए इसे निरस्त किए जाने की मांग की गई है। पंचायती राज अधिनियम की धारा 101 क में क्षेत्र पंचायत निधि से आहरण एंव वितरण क्षेत्र पंचायत निधि में से धन का सभी आहरण और वितरण प्रमुख और खंड विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से किया जाएगा। यह शासनादेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 101 क का उल्लंघन है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी विकास कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराए जाते है। जल्द बाजी में जारी किया गया शासनादेश को निरस्त किए जाने की मांग की है। कांधला ब्लाक के प्रमुख हरविंदर जसाला, थानाभवन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेर सिंह राणा, शामली ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक और कैराना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed