{"_id":"5759b7634f1c1b6e409c5eee","slug":"protest-at-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांथुपुरा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट घेरी, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांथुपुरा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट घेरी, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के गांव पांथुपुरा के लोगों ने राशन डीलर के पक्ष में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान राजनीति के चलते झूठी शिकायत करके राशन डीलर का आवंटन निलंबित करा दिया, जबकि पात्र राशनकार्ड धारक उक्त राशन डीलर से संतुष्ट हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर गांव पांथुपुरा के ग्रामीणों की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची। वहां धरना प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया। उसमें कहा गया कि उनके गांव में किशन पुत्र मोहल्लू के नाम राशन डीलर की दुकान आवंटित हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर समय पर सभी पात्र राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण करता रहा है।
आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान चुनाव के समय से ही राशन डीलर से रंजिश रखता है, जिसके चलते राशन डीलर के खिलाफ फर्जी शिकायत कर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगा दिया, जिसके बाद बगैर जांच के ही पूर्ति विभाग ने राशन की दुकान का आवंटन निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि राशन डीलर की दुकान का आवंटन बहाल कराया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान राशन डीलर किशन, धर्म सिंह, मुकेश, सुरेश, विनोद, फेरू, भंवर सिंह, राजपाल, बल्ला सिंह, इसम सिंह, भोपाल, महेंद्र, राहुल कुमार, जगपाल सिंह, शेर सिंह, महेंद्री, राजवीरी तथा कलावती आदि मौजूद रहीं।