{"_id":"616dbe419038ed0b7d695353","slug":"protest-against-the-superintending-office-of-energy-corporation-workers-shamli-news-mrt5612206111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम कर्मियों का अधीक्षण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम कर्मियों का अधीक्षण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
कैराना विद्युत में अधीक्षण कार्यालय पर धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम कर्मियों का अधीक्षण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
शामली। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले ऊर्जा निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को देते हुए समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
ऊर्जा निगम में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों का कहना था कि उनकी वेतन विसंगति, एसीपी प्रोन्नति, पेट्रोल भत्ता सहित कई मांग लंबित चली आ रही है। निगम और सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। संघ प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की तत्कालीन एकमुश्त समाधान योजना के सफल क्रियान्वयन किए जाने की अपील का सम्मान करते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन वापस लिया गया था, लेकिन कर्मियों की समस्याओं के समाधान के बजाय महज खानापूर्ति की जा रही है। जिसको लेकर कर्मियों में आक्रोश है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुुलदीप शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, तरूण शर्मा, राकेश कुमार, आलोक कुमार, अनीस अहमद, अकरम अली, मनमोहन गौड, अवि कुमार, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।