{"_id":"67f6c819fb5baba5940a5ef3","slug":"proposal-for-the-formation-of-shamli-development-authority-shamli-news-c-26-1-smrt1047-139997-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर में हुई एमडीए बोर्ड की बैठक में महायोजना 2031 की पुष्टि कर दी गई। शामली डीएम अरविंदकुमार चौहान ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में जिले में शामली विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव रखा। बैठक में दस प्रतिशत विकास शुल्क की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया।
बुधवार को मुजफ्फरनगर के विकास प्राधिकरण के सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि शामली जिला बनने के बाद आज भी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि शामली विकास प्राधिकरण गठन करने के लिए अलग से प्रस्ताव बनाकर तैयार करके शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि शामली जिले से अलग से विकास शुल्क का ब्यौरा तैयार हो।
बैठक में दस प्रतिशत मानचित्र विकास शुल्क बढोतरी का निर्णय लिया गया। मानचित्र शुल्क 983 रुपये प्रति वर्ग मीटर के स्थान पर 1025 रुपये प्रति मीटर लागू करने करने का निर्णय लिया गया। बैठक मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार की अध्यक्षता में डीएम अरविंद चौहान, डीएम मुजफफरनगर उमेश कुमार, प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव कुंवर बहादुर सिंह समेत दोनोें जिलों के अफसर मौजूद रहे।