फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prohibitory orders apply in the district in view of festivals

त्यौहारों के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू

Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prohibitory orders apply in the district in view of festivals
त्योहारों के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू
विज्ञापन

शामली। जिला प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर 29 नवंबर तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
दो अक्तूबर को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, 17 अक्तूबर को दुर्गा नवरात्र शुभारंभ, 24 अक्टूबर को नवरात्र समाप्ति, 25 अक्तूबर को विजय दशमी 30 अक्तूबर को ईद-ए-मिलाद आदि त्यौहारों के मद्देनजर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम जसजीत कौर ने जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। जिले की सीमा के क्षेत्रांतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के एकत्र नहीं होंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति, संस्था- संगठन द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर बिना पूर्वानुमति के तंबू, कनात इत्यादि नहीं लगाएगा। कोई भी सभा, रैली, जुलूस आदि बिना अनुमति के नहीं की जाएगी। प्राधिकृत मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं होगा। न ही कोई भी व्यक्ति धान की पराली, ईख की पत्ती, कृषि अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट अथवा घर से निकलने वाले कूडे़ को जलाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक मार्गों व सड़कों पर निर्माण कर, बालू, रोडी, डस्ट, लकड़ी या अन्य सामग्री डालकर अतिक्रमण नहीं करेगा। न ही सार्वजनिक मार्गों की साइड पटरियों पर वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed