फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Programs on Shri Krishna Janmashtami in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम

Thu, 18 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Programs on Shri Krishna Janmashtami in educational institutions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थी राधा-कृष्ण की पोशाक में सजधज कर आए। इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग, रितेश गर्ग व प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या ने बताया करीब 350 बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर कार्यक्रम में भाग लिया। यहां दही-हांडी का भी आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर हांडी को तोड़ा, उससे प्राप्त चॉकलेट, टॉफी आदि बच्चों में वितरित की गई।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित करके श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्री नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे श्रीराधा-कृष्ण की पोशाक पहनकर आए और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। हाउस वाइज जन्माष्टमी प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मटकी फोड़कर माखन मिश्री का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मदर विंग के विद्यार्थियों ने बाल राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों को नृत्य एवं उनकी वेशभूषा, कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट अंतर्गत हांडी सज्जा और विभिन्न प्रकार के कृष्ण रूपों को चित्रकला द्वारा उकेरा। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में जानकारी दी।

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता और बांसुरी डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। यहां सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, लक्ष्मी गर्ग, ज्योति तायल, उमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed