{"_id":"6138fe3d8ebc3e7d131a295d","slug":"preparations-for-chief-minister-s-tour-begin-will-come-before-20-shamli-news-mrt5553686108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी शुरू, 20 से पहले आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी शुरू, 20 से पहले आएंगे
विज्ञापन
शामली के उंचागांव पीएससी कैप का निरीक्षण करती डीएत जसजीत कौर व एसपी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी शुरू, 20 से पहले आएंगे
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह 20 से पूर्व शामली आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर बुधवार को अधिकारियों ने कैैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में पीएसी बटालियन कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज की भूमि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री इन दोनों निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना लोकसभा उपचुनाव 2018 के दौरान राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में हुई चुनावी सभा में कैराना-कांधला के बीच पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने ऊंचा गांव में बटालियन कैंप के लिए 24.8697 हेक्टेयर भूमि और फायरिंग रेंज के लिए 68.565 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। साथ ही करीब 34.68 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। 27 अगस्त 2019 को प्रथम किस्त के रुप में दस करोड़ और तीन अक्तूबर को दूसरी किस्त के रूप में करीब 24.87 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई थी। डेढ़ साल पूर्व एक मार्च 2020 को गोहरनी गांव में पुलिस लाइन की आधारशिला रखने के लिए सीएम योगी आए थे। इस दौरान उन्हें पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज का भी शिलान्यास करना था, लेकिन भूूमि की खरीद-फरोख्त पूरी न होने से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि शामली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की आधारशिला रखने के साथ जिले में अन्य विकास कार्यों की घोषणा भी कर सकते हैं। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि 20 सितंबर से पहले मुख्यमंत्री शामली आएंगे। इसी के मद्देनजर ऊंचागांव व गुजरपुर में पीएसी बटालियन कैंप व फायरिंग रेंज की भूमि का निरीक्षण किया है।
कैराना पलायन मुद्दे के बाद उठी थी पीएसी कैंप की मांग
भाजपा से पूर्व सांसद रहे हुुकुम सिंह ने कैराना पलायन का मुद्दा उठाने के साथ ही कांधला-कैराना में पीएसी बटालियन और फायरिंग रेंज की मांग भी की थी। उनकी इस मांग को भाजपा के शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने सीएम योगी तक पहुंचाया। पूर्व सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैैराना लोकसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने कैराना-कांधला में पीएसी कैंप व फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी।