फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   prashikshan nahi lene vaale officer par karyavaahi

प्रशिक्षण नहीं लेने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई 

Wed, 03 Apr 2019 10:36 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 03 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
prashikshan  nahi lene vaale officer par karyavaahi
file - फोटो : amarujala
लोकसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण को पूर्णत: प्राप्त न करने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेटों के विरुद्ध् कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वह ईवीएम और वीवीपैट का खोलना, बंद करने की पूर्ण जानकारी रखें। ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण की जो भी जानकारी दी जा रही है उसको सीख लें। प्रशिक्षण पूर्ण गंभीरता से प्राप्त करें, जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी समस्या उत्पन्न न हो। डीएम ने कहा कि मतदान के दिन मॉक पोल कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के एजेंट के सामने मॉक पोल कराना अनिवार्य है, अगर राजनीतिक दलों के एजेंट समय पर नहीं आते हैं, तो ऐसी स्थिति में 15 मिनट इंतजार करने के बाद मॉक पोल करना आरंभ कर देना है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को साफ-साफ शब्दों में कहा कि निर्वाचन के किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, अगर अधिकारियों द्वारा लापरवाही की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवसर पर एडीएम आनंद कुमार शुक्ला, ग्राम्य विकास विभाग के  परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कंडेला जीआईसी के प्रधानाचार्य अमित मलिक, संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed