Murder: दो महीने पहले प्लानिंग, फिर प्रशांत को लगाया ठिकाने, गिरफ्तार तीन सगे भाइयों ने उगला पूरा सच
Shamli Murder Case : प्रशांत की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पूरी प्लानिंग करने के बाद प्रशांत की हत्या की गई थी।
विस्तार
शामली में थानाभवन पुलिस और एसओजी टीम ने गांव मंटी हसनपुर के जंगल में आठ दिन पहले युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई थी।
गांव मंटी हसनपुर के जंगल में 10 अक्तूबर की रात को गांव निवासी प्रशांत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एएसपी ने बताया थानाभवन पुलिस व एसओजी टीम ने प्रशांत की हत्या करने के आरोप में गांव मंटी हसनपुर निवासी तीन भाइयों अमित, अक्षय व रोहित को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस घटना में गांव के ही अनिकेत, आदेश व अंकित फरार है।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया 2017 में लोकेश व उसके पुत्रों दीपक, प्रशांत, रवि पुत्र ऋषिपाल और विक्रम पुत्र जयपाल ने उसके भाई मोहित की हत्या कर दी थी। उनके पिता सूरते ने इन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से उनकी इनसे रंजिश चल रही थी।
दो माह पहले बन गई भी हत्या की योजना
एएसपी ओपी सिंह ने आरोपियों से पूछताछ में बताया कि अमित, रोहित, अक्षय व अंकित ने प्रशांत की हत्या की योजना करीब डेढ़-दो महीने पहले ही बना ली थी। अपनी योजना में परिवार के अनिकेत व आदेश को भी शामिल कर लिया। घटना के दिन अक्षय व अमित अपनी नौकरी पर हरियाणा में थे।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला
10 अक्तूबर को उनके मुकदमे की तारीख थी, लेकिन प्रशांत तारीख पर नहीं गया था। उसके पिता लोकेश तारीख पर गए थे। इसी बीच अनिकेत, आदेश व अंकित गांव में बाइक से घूमकर निगरानी कर रहे थे। उन्हें पता चला कि प्रशांत अपने बहनोई मनीष के साथ थानाभवन गया है। थानाभवन से वापस आकर प्रशांत गांव में एक व्यक्ति के यहां गया था। रात को वहां से प्रशांत अपने घर वापस जा रहा था। उसी दौरान अनिकेत, आदेश व अंकित बाइक से वहां पहुंचे और प्रशांत की गोली हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम