फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Potholes made in the road due to rain, passersby upset

बारिश से सड़क में बने गड्ढे, राहगीर परेशान

Sun, 01 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Potholes made in the road due to rain, passersby upset
जलालाबाद में चौराहे पर भरा पानी व फैला किचड - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। जलालाबाद-लुहारी बाईपास मार्ग पर मीठी कुई मंदिर के निकट चौराहे पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। जिसमें बारिश का पानी भरने से इस मार्ग से निकलना मुश्किल भरा हो रहा है।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। काफी समय से इस परेशानी का सामना आसपास के गांव के ग्रामीणों, कस्बावासियों, धर्मस्थल देवता मंदिर, मीठी कुई मंदिर, गोसाई वाला तालाब पर जाने वाले श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है। काफी समय से इस मार्ग पर बने गड्ढों से आवागमन बाधित हो रहा है। इसकी शिकायत कस्बावासी नगर पंचायत में भी कर चुके हैं। संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने का अधिकार लोक निर्माण विभाग को है। सभासद राजेश सैनी, जनेश्वर सैनी, अशोक कोरी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज कर मरम्मत कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हल्की बारिश होने पर चौराहे पर पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है, जिससे किसानों को खेत में आना जाना मुश्किल भरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed