फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Potato damaged due to rain, mustard crops also affected

बारिश से आलू खराब, सरसों की फसलें भी प्रभावित

Sat, 14 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Potato damaged due to rain, mustard crops also affected
थानाभवन/जलालाबाद। बृहस्पतिवार रात को हुई तेज हवा और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा से जहां खेतों में खड़ी गन्ने व सरसों की फसल गिरने से किसानों की मुसीबत बढ़ी है। वहीं बारिश से आलू, गोभी की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल खेतों में गन्ने की फसल की कटाई का काम चल रहा है। अब अधिकांश खेतों में गन्ने की फसल पकी खड़ी है। बृहस्पतिवार रात तेज हवा के चलते गन्ना नीचे गिर गया। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा आलू व गोभी की फसल भी खेतों में तैयार खड़ी है। जब बारिश आई तो इससे आलू व गोभी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि रात के समय हुई बारिश से उनके खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि, कुछ किसान गेहूं, चना, दलहन व देरी से लगाई गई सरसों की फसल को हुए फायदे से खुश भी हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिनके खेतों में बारिश ने नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

बोले किसान
अभी पर्ची आई है, सोच रहा था कि आज से खेत में गन्ने कटाई का काम शुरू कर दूंगा। लेकिन, बारिश से फसल काटने का काम तो बंद हो ही गया। साथ ही तेज तूफान से करीब दो बीघा नीचे गिर गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। - यशपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में पांच बीघा सरसों व दस बीघा में आलू की फसल लगा रखी है। रात हुई बारिश से दोनों ही फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब बचत की बात तो दूर है, ऐसा लग रहा है कि लागत भी पूरी नहीं होगी। - सतपाल सैनी
मैंने अपने खेत में अभी सरसों लगाई है। जबकि, बाकी आठ बीघा खेत में गेहूं की फसल लगा रखी है। इस बारिश से फसल को काफी फायदा पहुंचा है। हालांकि, यदि बारिश भी नहीं होती तो भी फसल को नुकसान होने की संभावना नहीं है।- महेश बंजारा

खेत में सबसे ज्यादा नुकसान गन्ना व आलू को पहुंचा है। अभी पर्ची हाथ में नहीं है और खेत में गिरे पड़े गन्ने को काटना जरूरी हो गया है। लेकिन, पर्ची न आने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। - बाबूराम नायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed