फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Posters of political parties are put up in Shamli between code of conduct, but officials are not taking action

Shamli : ये कैसी आचार संहिता ...अमर उजाला की पड़ताल में खुली अफसरों की पोल, जिले का हाल देख हर कोई हैरान

Thu, 21 Mar 2024 12:19 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Mar 2024 12:19 AM IST
सार

Shamli News : आचार संहिता लगने के बाद भी जिले में राजनीतिक दलों के पोस्टर लगे हुए हैं। अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो प्रशासनिक अधिकारियों की पोल खुल गई।

विज्ञापन
Posters of political parties are put up in Shamli between code of conduct, but officials are not taking action
शामली जिले में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिलेभर में लगे राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनरों को हटाने का कार्य भी गठित टीमें कर रही हैं। मगर आचार संहिता लागू होने के बावजूद शामली जिले के विभिन्न स्थानों पर राजनैतिक दलों के पोस्टर लगे हुए हैं, जिन्हें हटाने की तरफ विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पड़ताल के दौरान टीम को इस तरह का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन


स्थान : खेड़ी करमू गांव के पास
यहां पर कैराना लोकसभा सीट से एक पार्टी के प्रत्याशी के बैनर सड़क किनारे लगाए गए हैं, जिन्हें हटाने की तरफ गठित टीमों ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके कारण चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

विज्ञापन

स्थान- गढ़ीपुख्ता मार्ग पर
यहां पर भी एक दल के नेताओं ने कई होर्डिंग्स लगे हुए हैं। लोगों ने बताया कि किसी ने भी इन्हें हटाना मुनासिब नहीं समझा है। इसके आसपास दीवारों पर भी एक दल के स्लागन लिखे हुए हैं।

स्थान: बघेव पुलिया के पास
यहां पर भी एक दल के नेताओं के स्लोगन लिखे हुए हैं और पोस्टर लगा गए हैं। मगर किसी का ध्यान इन पर नहीं है।

विज्ञापन

स्थान: कैड़ी गांव
पेट्रोल पंप, चौपाल और अन्य स्थानों पर भी जगह-जगह राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बैनर आदि को हटाने की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें: SP Candidates List: सपा ने बागपत सीट पर खेला बड़ा दांव, मनोज को बनाया उम्मीदवार, बढ़ सकती है BJP की मुश्किल

इन्होंने कहा...
राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर हटाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। अधिकतर जगह से उतरवा दिए भी गए हैं। यदि कहीं पर लगे हैं तो जल्द ही उतरवा दिए जाएंगे। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम

यह भी पढ़ें: Election: तैयारी में जुटे उम्मीदवार, मतदाता बोले- गांव को सुंदर और गन्ने का उचित दाम दिलवाने वाले को देंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed