Election: तैयारी में जुटे उम्मीदवार, मतदाता बोले- गांव को सुंदर और गन्ने का उचित दाम दिलवाने वाले को देंगे वोट
Lok Sabha Election 2024 : शामली में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। हर कोई अपने पक्ष में वोट कराने के प्रयास में लगा हुआ है। उधर, मतदाताओं का कहना है कि जो गांव को सुंदर और गन्ने का उचित दाम दिलवाएगा उसे ही वोट करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव नजदीक है, प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए प्रत्याशी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मतदाता भी अपने-अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। कोई गन्ना मूल्य बढ़वाने की बात कर रहा है तो कोई गांव को सुंदर बनाने की मांग कर रहा है। कोई ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान बनवाने तो कोई शामली से लखनऊ और इलाहाबाद की ट्रेन चलवाने की बात कहता नजर आ रहा है।
गन्ने का उचित दाम दिलाने वाले को वोट
शामली रेलपार निवासी प्रेमपाल का कहना है कि खेत में डालने वाली दवाइयों के दाम काफी बढ़ गए हैं, खेत में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी में भी इजाफा हुआ है। मगर किसान के गन्ने के दाम महंगाई को देखते हुए 400 से ऊपर होने चाहिएं। वह गन्ने के दाम बढ़वाने वाले प्रत्याशी को ही वोट करेगा।
गांव को सुंदर बनाने वाले को मेरा मत
गांव कुड़ाना के डा़ सुनील कुमार का कहना है कि अबकी बार जो भी सांसद प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आएगा तो उसका मुद्दा गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाने का ही रहेगा। वादा करने वाले प्रत्याशी को ही वोट करेगा।
युवाओं के लिए खेल मैदान की हो व्यवस्था
शामली के शिवा निर्वाल का कहना है कि जनपद शामली में कोई भी सरकारी खेल स्टेडियम नहीं है, जिस कारण क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली, मेरठ और हरियाणा की तरफ जाना पड़ता है। वह इस बार खेल स्टेडियम की शौगात दिलाने वाले को ही अपना वोट देगा।
यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट
लखनऊ और प्रयागराज की शामली से ट्रेन चलवाने वाले को मेरा मत
कपिल मलिक का कहना है कि इस बार चुनाव में उसका मुद्दा शामली से सीधे लखनऊ और प्रयागराज की ट्रेन चलवाना रहेगा। जनपद के किसी भी व्यक्ति को लखनऊ और प्रयागराज जाना होता है तो उन्हें पहले मेरठ या दिल्ली जाना होता है। वह उसे ही वोट करेगा, जो उसका वादा पूरा करने की बात करेगा।
यह भी पढ़ें: SP Candidates List: सपा ने बागपत सीट पर खेला बड़ा दांव, मनोज को बनाया उम्मीदवार, बढ़ सकती है BJP की मुश्किल