फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Positive thinking is necessary for the progress of the country

देश की उन्नति के लिए सकारात्क सोच जरूरी

Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Positive thinking is necessary for the progress of the country
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में तिरंगा उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
संस्थान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने छात्राओं को तिरंगे का महत्व बताया। वहीं, सभी को देश हित में सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए सकारात्मक सोच होना जरूरी है। प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराते हुए सभी को सदैव देश की उन्नति के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम समन्वयक विपुल सूर्यवंशी ने तिरंगे के पूर्ण सफर और महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में एफडीजीटी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की छात्राओं द्वारा वेशभूषा, निबंध, पेंटिंग स्लोगन, लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रश्मि, सचिन सैनी, सचिन विकल, विनीत, स्वाति, मोनिका, तेजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, जोनी सैनी, रश्मि, महेश, सुशील, रीता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अदिति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed