{"_id":"67c0b5af5aefd1ed3d009115","slug":"posing-as-a-bank-officer-he-withdrew-rs-848-lakh-from-a-retired-teachers-account-shamli-news-c-26-1-sal1002-137708-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैंक अधिकारी बनकर रिटायर अध्यापक के खाते से 8.48 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैंक अधिकारी बनकर रिटायर अध्यापक के खाते से 8.48 लाख निकाले
Fri, 28 Feb 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में ठगों का शिकार हुए रिटायर्ड मास्टर ओम प्रकाश शर्मा। संवाद
शामली, झिंझाना। साइबर ठगों ने पीएनबी दिल्ली हेड ऑफिस के नाम से फोन कर रिटायर अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा को लिंक भेजकर उनके खाते से 8.48 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई है।
कस्बे के मेरठ-करनाल रोड स्थित ईदगाह के निकट निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा को गत दिवस साइबर ठगों ने दिल्ली से पंजाब नेशनल बैंक के हेड ऑफिस से अधिकारी बनकर कॉल की। जिसने उनसे नेट बैंकिंग के लिए उनके खाते की डिटेल मांगी, लेकिन उन्होंने डिटेल देने से मना कर दिया। मगर इसके बाद अध्यापक के नंबर पर एक लिंक भेजा गया। अध्यापक ने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक में डिटेल भर दी। उसके बाद ठगों ने आठ बार में आठ लाख 48 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। अध्यापक पर रुपये काटने के एसएमएस आते रहे, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। खाता खाली होने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- बचाव को यह करें
साइबर थाना प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि कि अनजान फोन, वीडियो कॉल, ईमेल, लिंक, एसएमएस को स्वीकार व ओपन न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को किसी के साथ शेयर न करें। किसी भी संदेश को फारवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें, तभी आगे शेयर करें।