फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Polling will be held under the supervision of paramilitary forces

अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा मतदान, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Polling will be held under the supervision of paramilitary forces
शामली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान। - फोटो : SHAMLI
अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा मतदान
विज्ञापन

शामली। जिले की तीनों विधानसभा सीट पर दस फरवरी को होने वाला मतदान पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। चुनाव के लिए जिले को 34 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिला है, जो पांच फरवरी तक पहुंचेगा।
जिले की शामली, थानाभवन व कैराना विधानसभा सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शस्त्र लाइसेंस जमा कराने, अवैध शराब और अवैध हथियारों के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव में खलल डालने की कोशिश करने वाले पांच हजार लोगों को चिह्नित कर रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि लोगों को मतदान के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों से कहा जा रहा है कि अगर कोई उन्हें किसी तरह का प्रलोभन, डराता या धमकाता है, या शराब आदि बांटकर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर पुलिस चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग के साथ चेकिंग की जा रही है। एएसपी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 34 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिला है। पांच फरवरी तक अर्द्धसैनिक बल जिले में पहुंच जाएगा। चुनाव में अगर किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed