फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

राजनीति : शामली जिले के खाते में आए दो पद

Fri, 26 Jun 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
political news
शामली। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

नई सूची में शामली जनपद के दो प्रमुख नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक जानकार इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और ठाकुर समीकरण साधने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके सुरेश राणा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
वहीं, खेड़ा गदाई निवासी एमएलसी मोहित बेनीवाल युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं। वह पहले से ही भाजपा प्रदेश संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और अब उन्हें फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं के अनुभव और क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति की सूचना मिलते ही शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी के साथ अब दोनों नेताओं के सामने प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने की अहम चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed