फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

पंचायत चुनाव 2026: जिले में 7.49 लाख मतदाता, 30,502 नए वोटर जुड़े

Thu, 11 Jun 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
political news
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। सूची के अनुसार जिले में कुल 7,49,045 मतदाता पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 30,502 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत एवं नगरीय निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालयों तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई है। संभावित प्रत्याशी और आम मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं पंचायत चुनाव प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 6,761 मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच में प्रथम सूची से 22,878 तथा दूसरी सूची से 4,199 नाम विलोपित किए गए। इसके अलावा 1,050 मतदाताओं के विवरण में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए 230 ग्राम पंचायतें, 519 मतदान केंद्र और 1,324 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि मतदाता सूची को पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किया गया है।
ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार ऊन ब्लॉक में सर्वाधिक 1,84,701 मतदाता हैं। इसके बाद थानाभवन ब्लॉक में 1,77,884, कैराना में 1,35,670, कांधला में 1,29,303 तथा शामली ब्लॉक में 1,21,487 मतदाता पंजीकृत हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति मिल गई है। संभावित प्रत्याशी अब चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं, जबकि नए मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

जिले का चुनावी गणित
ब्लॉक
मतदान केंद्र
मतदान स्थल
ग्राम पंचायत
मतदाता
थानाभवन 122
306
50
1,77,884
कैराना 84
232
42
1,35,670
शामली 83
221
34
1,21,487
ऊन
142
310
71
1,84,701
कांधला
88
255
33
1,29,303
कुल
519
1,324
230
7,49,045
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed