फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Political

भाजपा की अंदरूनी खामियां सतह पर

Fri, 11 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political
शामली। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा करने पहुंचे सह प्रभारी के सामने पार्टी की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। नगराध्यक्ष पर बूथ अध्यक्षों के चुनाव में मनमानी करने का आरोप लगाया गया। साथ ही आरोप लगाया कि पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष मीटिंग भी नहीं करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा संगठन चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला सह प्रभारी रविंद्र राजौरा शामली पहुंचे। वीवी इंटर कॉलेज के पास नगर मंडल कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्होंने संगठनात्मक चुनाव के बारे में चर्चा की। इस दौरान विपिन गोयल उर्फ नेताजी सहित कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा नगराध्यक्ष मनमाने ढंग से पार्टी को चला रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर मीटिंग नहीं करते और बूथ अध्यक्षों के चुनाव में भी मनमानी की है, जिससे भाजपाइयों में असंतोष की भावना पैदा हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगराध्यक्ष पद पर बदलाव कराया जाना चाहिए। संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा करने के बाद सह प्रभारी रविंद्र राजौरा ने कहा कि इस मामले में उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन तरार, जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, हरवीर मलिक, जिला प्रवक्ता मनोज शर्मा, तरुण अग्रवाल, राकेश गर्ग, पुनीत द्विेदी, उपेंद्र द्विवेदी, सोनू गोयल, घनश्याम पारचा और मुकेश गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed