फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Political characters portrayed

राजनीतिक पात्रों का अभिनय किया

Sun, 27 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 27 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Political characters portrayed
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली ।  रॉक गोल्ड एकेडमी संविधान दिवस पर मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में रौनक संगल और खुशी शर्मा ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  
विज्ञापन


शनिवार को शहर के कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी में द्वितीय संविधान दिवस पर मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद हुकुम सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए सभा का संबोधन किया। वही छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें लोकसभा और राज्यसभा का रूपांतरण के साथ राजनैतिक पात्रों का अभिनय किया। निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, पोस्टर, स्केच, रॉल प्ले, कविता, गीत और ऑन लाइन क्विज का आयोजन किया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार , प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन में देश के संविधान और मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में समीक्षा और शगुन ने संविधान से जुड़ी हुई कविता का वाचन कर सबका मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहे।

उधर, ‌िझंझाना के  सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने ‘संविधान के नियमों का पालन लोक हितकारी या सत्ताधारी पर बलिहारी’ विषय पर तर्क पूर्ण वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  सर्वप्रथम विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द वर्मा ने सभी को देश के प्रति कर्तव्यबद्धता और संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का संचालन करते हुए अध्यापक संदीप सैन और अध्यापिका आयूषी शर्मा ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और संविधान निर्माण की आवश्यकता और लाभ पर महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों को दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 7 से खुशबू गहलोत, अदिति नोतना और रिया चौहान ने, कक्षा 6 से रक्षित मित्तल, वंश बंसल और जाह्नवी ने तथा कक्षा 5 से शिवा ने प्रतिभाग लिया। 

जिसमें कक्षा 7 की छात्रा रिया चौहान ने सबसे अधिक प्रभावी तर्क देते हुए वर्तमान में सत्ताधारियों द्वारा लचीले संविधान के दुरुपयोग पर कटाक्ष किए। प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विचारों की अभिव्यक्ति न केवल हमें हमारे कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी देती है अपितु हमारे अंदर छिपी प्रतिभा को भी उजागर करने की क्षमता का विकास करती है। इस  मौके पर वही सभी बच्चों को संविधान के प्रति शपथ            दिलाई गई। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

संविधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं 

शामली। शहर के स्कूल कॉलेजों में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी दी।  

शनिवार को शहर के बीएसएम पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम वर्ग में कक्षा-6 से 8 और द्वितीय वर्ग में कक्षा-9 से 12 के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने सभी बच्चों को संविधान व मौलिक अनुच्छेद 51 अ के बारे में जानकारी दी। अशोक कुमार ने बच्चों को देश के प्रति एकता, अखंडता, समानता व धर्मनिरपेक्षता का भाव रखने की शपथ दिलाई। वही क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर ने पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए संविधान दिवस की बधाई दी। वहीं, आरके इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता हिंदी प्रवक्ता सहदेव सिंह ने की। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने सभी छात्रों को संविधान दिवस पर संविधान की जानकारी दी। नागरिक शास्त्र प्रवक्ता निर्मल कुमार ने छात्रों को संविधान की जानकारी दी। इतिहास प्रवक्ता रितेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय चिंह, राष्ट्रीय ज्ञान व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की शपथ दिलाई। इस दौरान सतेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र, नीरज, यसबीर, अनिल, दिनेश, श्रवण, रतनेश, शांति देवी, ऋ चा शर्मा, नरेशपाल, प्रमोद कुमार, सुधीर, रविंद्र, संजीव आदि रहे।


संविधान के बारे में जानकारी दी
शामली। शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। वहीं स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र छात्राओं को भारत के संवैधानिक ढांचे से अवगत कराया गया। लगभग 3000 छात्र छात्राओं ने आज अपने देश के संविधान को समझा। प्रत्येक कक्षा में कक्षा अध्यापकों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया व बच्चों को उसके अर्थ को समझाया। स्कूल प्रधानाचार्य एके गोयल ने संविधान के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कक्षा 6 से कक्षा 12 से लगभग 300 छात्र छात्राओं ने एक प्रशनोत्तरी में हिस्सा लिया। समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed