फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police will deal strictly with those who commit violence

हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Mon, 09 Mar 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly with those who commit violence
हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

शामली। होली पर सुरक्षा के लिए जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। होली की आड़ में हुड़दंग करने की कोशिश करने वाले पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस और खुफिया टीमें ऐसे लोगों की निगरानी कर रही हैं। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जिले में होली पर शांति व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार को होलिका दहन मनाया गया, मंगलवार को दुल्हैंडी का त्योहार मनाया जाएगा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि होली की आड़ में हुड़दंग और उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा। हुड़दंग करने की कोशिश करने वाले लोगों की सूची पुलिस तैयार कर रही है। खुरापाती लोग पुलिस के रडार पर हैं। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाके, तिराहे, चौराहों और बाजारों में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

- दुल्हैंडी पर पानी की निर्बाध आपूर्ति को जेनरेटर की व्यवस्था
शामली। दुल्हैंडी पर रंग खेलने और बाद मेें रंग उतारने के लिए पानी की अधिक जरूरत होती है। इसके लिए पानी की व्यवस्था के लिए नगरपालिका ने तैयारी की है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्यत: बिजली शेड्यूल के अनुसार सुबह 10 बजे से दो-तीन घंटे के लिए पेयजल आपूर्ति बंद रहती है, लेकिन दुल्हैंडी के दिन पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रहेगी। बिजली न होने पर ओवरहैड टैंकों पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इमरजेंसी में डाक्टरों की रहेगी ड्यूटी
शामली। दुल्हैंडी पर सरकारी अस्पतालों में भी आपात व्यवस्था की गई है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि दुल्हैंडी के दिन सभी अस्पतालों में इमरजेंसी में डाक्टरों और स्टाफ को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी में अतिरिक्त डाक्टरों व स्टाफ को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए है। सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed