फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police trying to find 18 policemen, one inspector has died

Shamli News: 18 पुलिसकर्मियों को ढूंढने में जुटी पुलिस, एक इंस्पेक्टर की हो चुकी है मौत

Sun, 12 Mar 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police trying to find 18 policemen, one inspector has died
कोर्ट ने शुक्रवार को जारी किए थे 19 पुलिसकर्मियों के गवाही के लिए वारंट
विज्ञापन


- जनवरी 1992 में बस लूट के आरोपियों से तमंचा बरामदगी में गवाही के लिए जारी किए गए हैं नोटिस और वारंट

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। 1992 में यूपी रोडवेज की बस लूट के मामले में गवाही के लिए कोर्ट द्वारा 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किए गए वारंट को तामील कराना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। क्योंकि 31 साल बाद इन पुलिसकर्मियों को ढूंढ कर 20 मार्च को कोर्ट में गवाही के लिए लाना आसान नजर नहीं आ रहा है। इन 19 पुलिसकर्मियों में कोतवाली में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
जनवरी 1992 की सुबह ऊंचागांव के पास दिल्ली जाने वाली यूपी रोडवेज की बस में तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की थी। बाद में पुलिस ने लूट के आरोपी उधम सिंह करनावल, सिराजुद्दीन और एक अन्य को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मुकदमे में तत्कालीन 21 पुलिसकर्मी गवाह थे। वर्तमान में उधम सिंह करनावल उन्नाव जेल और सिराजुद्दीन नोएडा जेल में बंद है।
विज्ञापन

31 साल बीत जाने के बाद भी 19 पुलिसकर्मियों की अभी तक गवाही नहीं होने के चलते शुक्रवार को उधम सिंह की पेशी के दौरान कोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध वारंट और सीआरसीपी 350 के तहत नोटिस जारी करते हुए अगली तारीख 20 मार्च तय की है। कोतवाली पुलिस को वारंट और नोटिस तामील कराना है। कोर्ट की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस 31 साल पहले तैनात पुलिसकर्मियों की तलाश करने में जुट गई, ताकि उन्हें नोटिस और वारंट तामील करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि कोतवाली में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर देवराज सिंह की वृद्धावस्था के कारण पूर्व में मौत हो चुकी है। जिनका मृत्यु प्रमाणपत्र हासिल करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बाकी 18 पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
20 मार्च तक ढूंढकर गवाही को लाना नहीं होगा आसान
इस मामले में कोर्ट द्वारा 20 मार्च की तारीख तय की गई है। ऐसे में 31 साल पहले तैनात पुलिसकर्मियों को ढूंढना असंभव नहीं तो आसान भी नहीं होगा। क्योंकि इनमें से कई जहां सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो जो अभी नौकरी में है, उनकी वर्तमान तैनाती का कोई रिकार्ड पुलिस के पास नहीं है। ऐसे में पुलिस के लिए सभी को नोटिस और वारंट तामील कराना आसान नहीं होगा।



जुआ व सट्टे में चार गिरफ्तार
कैराना। नगर के मोहल्ला अफगानान तालाब गढ़ी के निकट से आशु उर्फ आस मोहम्मद व सादिक निवासी मोहल्ला पीरजादगान को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 360 रुपये, ताश के पत्ते बरामद हुए। उधर, मोहल्ला अफगानान में ही नाले के पास शटरिंग के गोदाम की आड़ लेकर सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 2100 रुपये नकद व सट्टा पर्ची आदि बरामद हुई। आरोपियों के नाम शादाब और सालिम उर्फ नकटा निवासी मोहल्ला अफगानान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed