फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police remained alert at the station on anticipation of opposition to Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध की आशंका को लेकर स्टेशन पर सतर्क रही पुलिस

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police remained alert at the station on anticipation of opposition to Agneepath scheme
शामली रेलवे स्टेशन पर गश्त करते सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी और जीआरपी थाना प्रभारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। रेलवे स्टेशन पर शहर कोतवाली, जीआरपी और आरपीएफ सतर्क रही और युवकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाती रही।
विज्ञापन

सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का बिहार समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बिहार में पांच ट्रेनों में आग लगाने की घटना के बाद शामली में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और स्टेशन पर चौकसी बरती गई। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी, जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ स्टेशन पर नजर रखी गई। स्टेशन पर पुलिस गश्त करती रही और ट्रेनों में भी चेकिंग की। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद युवकों से भी उनके आने जाने के बारे में जानकारी लेती रही। पुलिस की दिनभर स्टेशन पर नजर बनी रही। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर दिनभर चौकसी बरती गई। दिनभर स्टेशन पर शांति बनी रही और किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

रालोद का कलक्ट्रेट पर धरना आज
शामली। अग्निपथ योजना को लेकर शनिवार को रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। सुबह करीब 10 बजे रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के कलक्ट्रेट के बराबर स्थित आवास पर एकत्र होंगे। वहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed