फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police reached Muzaffarnagar and Saharanpur to identify the dead body of the woman

Shamli News: महिला के शव की शिनाख्त को मुजफ्फरनगर व सहारनपुर पहुंची पुलिस

Tue, 21 Mar 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police reached Muzaffarnagar and Saharanpur to identify the dead body of the woman
- एक दिन पहले इस्माइलपुर रजबहे में मिली थी एक महिला की लाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। एक दिन पहले इस्माइलपुर रजबहे में मिली महिला के शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिले में चक्कर लगा रही है। शिनाख्त न होने की वजह से महिला का शव मोर्चरी में रखा गया है।

रविवार सुबह एक महिला की प्लास्टिक के बोरे में लाश इस्माइलपुर जंगल के रजबहे में मिली थी। दिनभर प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जिस जगह पर महिला की लाश बरामद हुई है, उस जगह के नजदीक शामली जिले के साथ-साथ मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जिले की सीमा भी लगती है। पुलिस को शक है कि ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों जिलों में से कहीं घटना को अंजाम देने के बाद शव को यहां फेंका गया हो। क्योंकि पिछले एक माह से रजबहे में पानी नहीं आया है। इसलिए यह संभव नहीं कि लाश पानी में बह कर यहां तक आई होगी।
विज्ञापन

पुलिस को शक यह भी है कि शायद कहीं और घटना को अंजाम देने के बाद शव को यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस की एक टीम सहारनपुर व दूसरी टीम को मुजफ्फरनगर जिले में रवाना किया गया है, जो विभिन्न थानों में पहुंचकर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास करेगी। सीओ ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाता है। पुलिस का प्रयास लगातार जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही महिला की शिनाख्त हो जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed