फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police raid on illegal animal crossing, five arrested

Shamli News: अवैध पशु पैठ पर पुलिस ने मारा छापा, पांच गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 27 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police raid on illegal animal crossing, five arrested
कैराना (शामली)। कांधला रोड पर लगने वाली पशु पैठ पर पुलिस ने सुबह के समय छापा मारा। जहां से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा तीन पशुओं को भी कब्जे में लिया गया। वहीं एक पिकअप गाड़ी को सीज करते हुए पांच अन्य गाड़ियों के चालान किए है।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन साल से कैराना-कांधला रोड पर अवैध तरीके से पशु पैठ लगाई जा रही है। पिछले दिनों लंपी रोग को देखते हुए शासन ने सभी पशु पैठ पर रोक भी लगाई थी। मंगलवार सुबह करीब साढे आठ बजे कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर पशु पैठ पर छापा मारा। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया तथा तीन पशुओं को बरामद किया। वहीं एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने सीज किया है। इसके अलावा करीब पांच गाड़ियों के चालान किए गए। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि पशु पैठ लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कैराना-कांधला रोड पर जिस जगह अवैध पशु पैठ लगती हैं। वहां पर दो होमगार्डाें की तैनाती की गई हैं।
विज्ञापन


-दो साल पहले पुलिस द्वारा लगाया गया था चेतावनी बोर्ड

अवैध पशु पैठ को बंद कराने के लिए पुलिस ने करीब दो साल पहले एक चेतावनी बोर्ड लगाया था। चेतावनी बोर्ड पर सड़क के किनारे पशुओं की खरीद फरोख्त करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed