{"_id":"5edfcedd8ebc3e42eb433372","slug":"police-rage-in-search-of-landlord-shamli-news-mrt4856667183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक की तलाश में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक की तलाश में पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दो युवतियों की हत्या के मामले में आर्यपुरी बंजारा बस्ती के मकान से फोरेंसिक टीम के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगने के बाद पुलिस मकान मालिक की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। फोरेंसिक टीम ने मकान के अंदर से कुछ सैंपल भी लिए, जिनका युवतियों के डीएनए से मिलान कराने की तैयारी चल रही है।
20 मई की देर शाम जगनपुर के जंगल में ईख के खेत में दो युवतियों के खून से लथपथ शव मिले थे। डॉग स्क्वॉड से सुराग न मिलने पर फोरेंसिक टीम ने शव मिलने के स्थान से खून के धब्बों के आधार पर रास्ते की तलाश की तो शक सुई आर्यपुरी बंजारा बस्ती पर आकर टिक गई थी। शनिवार को मेरठ व शामली से आई फोरेंसिक टीम ने आर्यपुरी बंजारा बस्ती के एक बंद मकान को खंगाला था। जिसमें टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे, मकान के अंदर से टीम ने खून के धब्बों के कई सैंपल भी लिए थे। इस मामले में पुलिस मकान से लिए सैंपल का युवतियों के डीएनए से मिलान कराने की तैयारी कर रही है। उधर, पुलिस ने मकान मालिक की तलाश में नोएडा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश डाली है, हालांकि अभी कामयाबी हाथ नहीं लगी है।