{"_id":"5f8de1888ebc3e9c01280343","slug":"police-personnel-surrounded-the-dhaba-video-of-uproar-viral-shamli-news-mrt507012517","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर पुलिसकर्मियों को घेरा, हंगामे का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर पुलिसकर्मियों को घेरा, हंगामे का वीडियो वायरल
विज्ञापन
झिंझाना ढाबे पर होता हंगामा
- फोटो : SHAMLI
ढाबे पर पुलिसकर्मियों को घेरा, हंगामे का वीडियो वायरल
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा में स्थित ढाबे पर सादे कपड़ों में गए दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने ढाबे से साढ़े नौ किलो डोडा पोस्त बरामद होने का दावा करते हुए एक आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ढाबा संचालक फरार हो गया।
शनिवार रात को झिंझाना थाने के दो पुलिसकर्मी सादे कपड़े में निजी कार से गांव लक्ष्मणपुरा स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हंगामा किया। बाद में थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में ग्रामीण पुलिस पर पॉलिथीन में कुछ सामान लेकर आने और एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते दिख रहे हैं। इस प्रकरण में एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि थाना झिंझाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव लक्ष्मणपुरा में गोल्डन शाही ढाबे पर दबिश दी थी। ढाबे पर डोडा बेचते हुए एक आरोपी को करीब साढ़े नौ किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलीम, निवासी गांव लोई थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर है। एसपी ने बताया कि ढाबा संचालक प्रवीण फरार हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर अवैध वसूली करने का दबाव बनाने के आरोप पर एसपी ने कहा कि इस तरह का मामला जानकारी में नहीं आया है और न ही इस तरह की शिकायत मिली है। शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।