फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police interrogated three more suspects in history-sheeter Guddan murder case

Shamli News: हिस्ट्रीशीटर गुड्डन हत्याकांड में पुलिस ने तीन और संदिग्धों से की पूछताछ

Sat, 07 Sep 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated three more suspects in history-sheeter Guddan murder case
शामली। होटल मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज हत्याकांड में छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने तीन और संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस कई प्रॉपर्टी डीलरों समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

शहर के कैराना रोड निवासी गुड्डन कांबोज की रविवार सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव वहीं नहर पटरी पर पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुड्डन की हत्या शॉर्प शूटरों ने की है। लेकिन हत्या कराने वाले कौन है और रेकी करने वाले कौन है, उन तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

पुलिस हत्याकांड की वजह प्रॉपर्टी विवाद मानकर जांच पड़ताल में लगी है। इसे लेकर शहर व बाहर के कई प्रॉपर्टी डीलरों और संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन और संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें हत्याकांड की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed