{"_id":"62eabca59f8e80400040322e","slug":"police-arrested-two-robbers-shamli-news-mrt599631637","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली के लिए भी
22 दिन पहले लूटी गई बाइक, मोबाइल, तमंचा व चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी ने करीब 22 दिन पहले युवक से बाइक व मोबाइल लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल, चाकू व तमंचा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं।
दिल्ली के शकूरपुर निवासी मोहल्ला सुल्तान से पिछले महीने 11 जुलाई की रात करीब नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में नहर पुल के निकट बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि बुधवार को कोतवाली पुलिस व एसओजी ने इस घटना में शामिल दो आरोपी कुनाल शर्मा निवासी दयानंद नगर शामली हाल पता गांव रसूलपुर गुजरान थाना कांधला व परम कुमार उर्फ आकाश निवासी दयानंद नगर हाल पता गांव सिंभालका को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल, चाकू, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुनाल ने बताया कि बीती दस जुलाई को ईद की रात वह अपने साथी परम, सागर और सोनू शर्मा के साथ विजय चौक पर पार्टी कर रहे थे। उस समय सागर ने बाइक व मोबाइल का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर झिंझाना नहर पुल की तरफ चल दिए। रास्ते में सोनू बीयर का इंतजाम करने बाइक से उतर गया। थोड़ा आगे चलने पर झिंझाना पुल से पहले के पास दो युवक खड़े थे। जिनमें एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, उसी समय उन्होंने उन युवकों से मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल लूट ली थी। सोनू बाद में उनसे कैराना नहर पुल पर मिला था। इस मामले में दो आरोपी सोनू व सागर फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।