{"_id":"62af6e273e64345c08686259","slug":"police-administration-alert-regarding-opposition-to-agneepath-scheme-shamli-news-mrt59348604","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
विज्ञापन
बस स्टैंड व रेलवे स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। रविवार को रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टैंड के समीप पुलिस बल ने चौकसी बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग को सक्रिय कर आरआरएफ की भी तैनाती की गई है।
अग्निपथ योजना को लेकर कई शहरों के रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की घटना हुई है। जिसे देखते हुए नगर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक से लेकर स्टेशन परिसर तक निरीक्षण किया गया। रेल संचालन बहाल रखने के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है, क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं है। इसके बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती की गई है।