फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledge to maintain Chunar, the land of land on Earth Day

पृथ्वी दिवस पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने का संकल्प

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pledge to maintain Chunar, the land of land on Earth Day
कैराना। क्षेत्र के गांव बदलूगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को पृथ्वी का महत्व समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह मां अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं। उसी तरह धरती भी हमें जीने के लिए सब कुछ देती हैं। इसलिए धरती को मां कहते हैं। धरती के ऊपरी भाग को हम अलग-अलग नाम से पुकारते हैं। जैसे मिट्टी, भूमि, माटी, जमीन या मृदा भी कहते हैं। हम सभी को भोजन मृदा अर्थात मिट्टी से प्राप्त होता हैं। यदि मिट्टी न होती तो जीवन संभव नही हैं। आबादी बढ़ने के कारण जंगल काटे जा रहे हैं। जो धरती के लिए उचित नहीं हैं। धरा की धानी चुनर को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। जनसंख्या नियंत्रण करना होगा। इस अवसर पर विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के डॉ. राकेश कुमार व डॉ. अजय बाबू शर्मा ने भी विचार रखे। विद्यालय प्रांगण मे पौधारोपण किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापिका रीता चौहान, शक्ति शर्मा तथा मोहनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed