पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी हुए सम्मानित
शामली। बीएसएम स्कूल में एसओएफ इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में पदक जीतकर लौटे विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
बीएसएम विद्यालय में एसओएफ ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से अलग अलग विषयों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पांच दिसंबर 2019 को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल के 55 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। छह विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत पदक और एक विद्यार्थी ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र मानव कक्षा चार, वशु कक्षा छह, हर्षित मलिक कक्षा सात, हर्षित कक्षा आठ, रिवांशी कक्षा नौ, मनन कक्षा 11, कक्षा चार के अर्पित निर्वाल ने रजत पदक, कक्षा चार के ही आदित्य ने कांस्य पदक विजेता सभी छात्र-छात्राओं को पदक के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।