फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plants will be planted in unsuitable land in industrial units

उद्योग इकाईयों में अनपयुक्त भूमि में लगेंगे पौधे

Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Plants will be planted in unsuitable land in industrial units
शामली कैराना रोड पर आईआईए द्वारा आयोजित एमएसएमई-डे पर कार्यक्रम में भाग लेते उद्यमी। - फोटो : SHAMLI
उद्योग इकाइयों में अनुपयुक्त भूमि में लगेंगे पौधे
विज्ञापन

शामली। आईआईए चैप्टर की ओर से एमएसएमई-डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने नई औद्योगिक इकाई लगाने वाले 20 उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर औद्योगिक इकाई में अनुपयुक्त भूमि में पौधरोपण के लिए उद्यमियों को प्रेरित किया।
कैराना रोड स्थित राजमहल होटल में सोमवार देर रात आईआईए चैप्टर शामली की ओर से एमएसएमई-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर रहीं। जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल ने प्रदेश शासन की औद्योगिक नीतियों सब्सिडी, लोन, बिजली बिल में सात से दस साल तक छूट, उद्योग में अनुपयुक्त पड़ी भूमि में पौधे लगाने की जानकारी देकर उद्यमियों को प्रेरित किया। बताया कि सरकार के शुरू किए मित्र पोर्टल से नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। नए उद्योग लगाने के लिए अनुमति और पंजीकरण आदि सुविधा के बारे में उद्यमियों को अवगत कराया। लघु सिंचाई विभाग की ओर से गौरव भारद्वाज ने मौजूद समय में भूजल की बर्बादी रोकने के लिए उद्यमियों को जागरूक किया। एनजीओ की ओर से आए नितिन चौधरी ने भी उद्यमियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने नए उद्योग लगाने वाले उद्यमी दीपक गर्ग, हरीश्याम, अनिल कुमार, दीपक छाबड़ा, लक्ष्य कुमार, पंकज अग्रवाल, पुनीत कुमार, दीपक जैन, संदीप गर्ग, मनोज गर्ग, प्रवीण संगल, राजुल गोयल, वैभव गोयल, परमिंद्र सिंह, राजकुमार गर्ग, शिशिर जैन, अतुल जैन, गोविंद अग्रवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आईआईए चैप्टर शामली के अध्यक्ष अनुज गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अशोक मित्तल, आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल, उद्यमी आलोक जैन, मोहित जैन, सुधीर कुमार, भारत मित्तल, अभिनव बंसल, आशीष जैन, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शामली कैराना रोड पर आईआईए द्वारा आयोजित  एमएसएमई-डे पर कार्यक्रम में  उद्यमी को सम्मानित करती डीए

शामली कैराना रोड पर आईआईए द्वारा आयोजित एमएसएमई-डे पर कार्यक्रम में उद्यमी को सम्मानित करती डीए- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed