{"_id":"604e568f8ebc3ee64b5f1cc7","slug":"photo-of-youth-with-social-media-viral-on-social-media-shamli-news-mrt529965781","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों के साथ युवक की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचों के साथ युवक की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। सोशल मीडिया पर दो तमंचे लिए हुए युवक की फोटो वायरल हो रही है। पुलिस ने वायरल हुई फोटो के आधार पर युवक की पहचान होने का दावा किया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर युवक की फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो में युवक दोनों हाथ में दो तमंचे लिए हुए दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि युवक की यह फोटो फेसबुक पर डाली गई थी। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तमंचों के साथ वायरल हो रही युवक की फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, वायरल फोटो को लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई और युवक की पहचान कराने में जुट गई। वह कस्बा थानाभवन का निवासी बताया गया है।
थानाभवन थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल तमंचों के साथ फोटो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है। युवक कस्बा थानाभवन का निवासी है। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। आरोपी की तलाश चल रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।