{"_id":"6a2daf9bacf8fda2ab060fbd","slug":"photo-of-clean-shaven-ayush-goes-viral-speculation-intensifies-about-his-return-to-hinduism-shamli-news-c-14-1-mrt1009-1217121-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिना दाढ़ी वाली आयुष की फोटो वायरल, हिंदू धर्म में वापसी की चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिना दाढ़ी वाली आयुष की फोटो वायरल, हिंदू धर्म में वापसी की चर्चाएं तेज
Sun, 14 Jun 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बिना दाढ़ी वाली आयुष मलिक की वायरल फोटो। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली के धर्मांतरण का मामला सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है। शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर आयुष मलिक की क्लीन शेव की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर उसकी हिंदू धर्म में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हालांकि फोटो को लेकर पुलिस और परिजन अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया के व्हाटसएप ग्रुपों पर फोटो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी की जा रही हैं। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि आयुष मलिक अपने परिजनों के पास है, इस बारे में वे ही सही बता सकते हैं। उधर, आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक का कहना है कि उनकी अपने पुत्र से बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने एआई से फोटो एडिट कर वायरल किया जाना बताया है।
आयाुष को परेशान नहीं करने का महिला का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला हाथ जोड़कर कह रही है कि मेरे भाई को कोई परेशान न करें। वह अपनी मर्जी से मुसलमान बना है। उसके पीछे कोई न पड़े। इस बारे में पिता देवराज मलिक का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला उनके परिवार की नहीं है। न ही वे उसे जानते हैं और न ही वह आयुष की बहन है। इस बारे में उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली निवासी मुफ्ती मुकर्रम के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गयाा कि जब आयुष ने मीडिया के सामने स्वेच्छा से मुस्लिम बनने की बात कही है तो फिर क्यों चांदनी कुरैशी के परिवार को परेशान किया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।