फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People will soon get the gift of Janhedi overhead bridge on Delhi-Shamli, Saharanpur highway.

Shamli News: दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर जंधेडी उपरिगामी पुल की लोगों को जल्द मिलेगी सौगात

Sat, 01 Jun 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
People will soon get the gift of Janhedi overhead bridge on Delhi-Shamli, Saharanpur highway.
दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर जंधेडी उपरिगामी पुल
शामली/जलालाबाद। जिले के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। शामली और सहारनपुर बाॅर्डर की सीमा पर दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर जंधेड़ी उपरिगामी पुल की जल्द ही लोगों को सौगात मिलने वाली है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सड़क निर्माण का थोड़ा कार्य बचा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जून माह में पुल को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, इससे लोगों को जाम से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, शामली और सहारनपुर की सीमा पर जंधेड़ी में रेलवे फाटक पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन लोग जाम से भी जूझते थे। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से यहां पर उपरिगामी पुल की मांग की थी। इस मार्ग पर लोनी, बलवा, जंधेड़ी और रामपुर मनिहारन पुल स्वीकृत किए गए थे। एनएचएआई को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। लोनी और बलवा में उपरिगामी पुल को बनाकर चालू कराया जा चुका है। अब जंधेड़ी में उपरिगामी पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द तारकोल डालने का कार्य पूरा किया जाएगा।। इसके अलावा रामपुर मनिहारन के पुल को दिसंबर 2024 तक चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के इंजीनियर राजन पांडेय का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही पुल को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरिगामी पुल शुरू होते ही टोल होगा चालू
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जंधेडी के पास टोल बनकर तैयार हो चुका है। मगर उपरिगामी पुलों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण टोल को चालू नहीं कराया जा रहा है। उपरिगामी पुल शुरू होते ही टोल को भी चालू कराया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को भी सड़क आदि की सुविधा मिलेगी।

फरवरी 2024 में चालू होना था पुल
उपरिगामी पुल का निर्माण धीमी गति से किया गया। बीते फरवरी माह में पुल को चालू कराया जाना था, मगर निर्माण पूरा नहीं होने के कारण चालू नहीं हो सका था। जिस पर लोगों ने जल्द पुल को चालू कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की थी। अब विभागीय अधिकारियों की सख्ती के बाद तेजी से निर्माण कार्य चलाया जा रहा है।

लोग बोले, जाम से मिलेगी निजात
ग्रामीण रामचरण का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जंधेडी में पुल नहीं होने क कारण ट्रेन आने के समय आए दिन जाम लगता था, जिससे जहां दुकानदारों को परेशानी होती थी वही वाहन चालक भी परेशान होते थे। पुल चालू होने से सभी को निजात मिलेगी। संजू सिंह का कहना है कि पिछले कई साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल चालू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही आवागमन में भी सुविधा रहेगी। सभासद राकेश शर्मा का कहना है कि पुल को चालू कराने को लेकर विभागीय अधिकारियों से भी मांग की गई थी। अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुल शुरू होने पर लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed