{"_id":"629cf374e3ccde051e05a2f3","slug":"people-of-haryana-attacked-in-border-dispute-shamli-news-mrt5916868110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद में हरियाणा के लोगों ने किया हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद में हरियाणा के लोगों ने किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा सीमा पर स्थित मवी के किसान के खेत पर लगे पिलर और तारों की बाड़ उखाड़ दी गई। पीड़ित किसान की शिकायत पर डीएम के आदेश पर पुलिस ने हरियाणा के आठ हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मवी निवासी किसान रमेश ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसका खेत मवी क्षेत्र में हरियाणा सीमा के पास है। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह खेत पर पानी देने गया था। इसी दौरान हरियाणा के जिला पानीपत के थाना सनौली के गांव नन्हेड़ा निवासी जोनी, जयपाल, बबलू, रामधन पुत्र सिंधू व रामधन पुत्र साधू, ओमप्रकाश, रामशरण व आनंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसके खेत पर आए। उसके खेत पर लगे पिलर व तारों की बाड़ उखाड़ दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर उसको धमकी देते हुए डरा कर भगा दिया।
उसने यमुना पुल पुलिस चौकी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की मोबाइल से वीडियो बनाते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी जोनी, जयपाल, बबलू, रामधन, रामधन पुत्र साधू, ओमप्रकाश, रामशरण व आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।