{"_id":"66524f6e04aaa89d0a073926","slug":"people-lamented-due-to-power-cuts-in-the-scorching-heat-shamli-news-c-26-1-sal1002-121630-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिलाए
Sun, 26 May 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 26 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
शामली। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती लोगों का पसीना छुड़ा रही है। शहर में जहां फाल्ट और ट्रिपिंग से मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, देहात में हाल बदतर हो रहे हैं। शहरी इलाकों में छह घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, इससे किसानों की सिंचाई के लिए भी दिक्कतें आ रही है। यही नहीं बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा हैं।
इन दिनों पड रही भीषण गर्मी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी के कारण लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है। पारा भी 43 डिग्री के पास पहुंच गया है। लोग पसीनों से तरबतर हैं। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती ने भी लोगों में हाहाकार मचा दिया है। पूरे दिन में कई बार कटौती होने से लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड रही है।
जिले में बिजली आपूर्ति बुरी तरह गड़बड़ा गयी है। भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित कटौती से शहरी व ग्रामीण इलाकों के साथ ही सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इस मौसम में गन्ना व चारे की फसल के साथ ही अधिकांश फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। देहात में किसानों के सामने फसलों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। किसान राधे कुमार, मनीष, यामीन, सुधाकर का कहना है कि लो वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण परेशानी हो रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आपूर्ति में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
शहरी, ग्रामीण और किसानों को अधिक से अधिक आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होती है। फाल्ट को तत्काल दूर कराया जा रहा है।
नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, शामली